फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in electricity board 250 post vacent

विद्युत बोर्ड में 250 पदों को भरने का मुद्दा उठाया

Tue, 05 Apr 2016 10:51 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Tue, 05 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
in electricity board 250 post vacent
job - फोटो : Getty Images

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्यत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन मंडी यूनिट की आम सभा का आयोजन मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा की अध्यक्षता में हुआ। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि बोर्ड प्रबंधक वर्ग कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन



कर्मचारियों के वेतनमानों में संशोधित ग्रेड पे की वजह से जो विसंगतियां उत्पन्न हुई हैं, उसकी वजह से कर्मचारियों ने आक्रोश है। इसके अलावा विद्युत बोर्ड में फोरमैन के लगभग अढ़ाई सौ से ज्यादा पद खाली पड़ेे हैं। कर्मचारियों की पदोन्नति पर बढ़ी हुई ग्रेड पे दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर देना तर्क संगत नहीं है। किसी कर्मचारी की प्रमोशन होती है, उसे तत्काल उस पद की ग्रेड पे प्रदान की जाए। अन्यथा पदोन्नति के कोई मायने नहीं रहते हैं।
विज्ञापन


एचपीएसबी इंप्लाइज यूनियन के उप महामंत्री जगमेल सिंह ठाकुर और डीडी राणा ऑडिटर केंद्रीय कार्यकारिणी ने भी बैठक में विचार रखे। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग कर्मचारियों की मांगों को यह कह कर टाल देता है कि विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके लिए विद्युत बोर्ड का प्रबंधक वर्ग खुद जिम्मेवार है। आज विद्युत बोर्ड में प्रबंधन वर्ग एनर्जी मीटर ही उपलब्ध नहीं करवा रहा है। फील्ड में हजारों मीटर खराब पड़े हैं। जिसका सीधे तौर पर बोर्ड के राजस्व पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत बोर्ड के सीएमडी से विद्युत बोर्ड की कार्य प्रणाली को सुधारने के लिए सीधे तौर पर स्वयं कारगर कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से भी आग्रह किया है कि एक जुट होकर यूनियन का साथ दें। इसके अलावा कर्मचारियों की आम सभा में यूनियन के दौलत राणा, उप प्रधान प्रदेश संघ ने भी भाग लिया। सभा में मंडी यूनिट के चुनाव भी करवाए गए। जिसमें प्रधान पद की कमान सुरेश राणा को सौंपी गई। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान मनोहर लाल, विशाल शर्मा व ललित सेन, उप प्रधान नरेंद्र कुमार, धर्म सिंह, हुकम चंद वर्मा, भूरी सिंह, राजेश गुलेरिया, हंस राज, सूरत राम और ज्योति वर्मा, यूनिट सचिव डीएस जम्वाल, सह सचिव दलीप सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांषु ठाकुर, ऑडिटर विनोद कुमार, प्रबंध सचिव सुरीता शर्मा, दविंद्र सिंह, हरीश कुमार और संजय वर्मा, मुख्य संगठन सचिव प्रकाश चंद, मुख्य सलाहकार रमेश सकलानी और प्रेस सचिव पद के लिए विपुल कुमार को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed