फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In CHC Cholthara, only the pharmacist is feeling the pulse of the patients.

Mandi News: सीएचसी चोलथरा में फार्मासिस्ट ही टटोल रहा मरीजों की नब्ज

Sun, 09 Feb 2025 04:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
In CHC Cholthara, only the pharmacist is feeling the pulse of the patients.
अस्पताल पर पांच पंचायतों की आबादी निर्भर, उठानी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। स्वास्थ्य खंड संधोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलथरा स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती की राह देख रहा है। हालात यह हैं कि चार महीने से बिना डॉक्टर यहां फार्मासिस्ट ही मरीजों की नब्ज टटोल रहा है। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी मरीजों को सरकाघाट, मंडी या हमीरपुर के स्वास्थ्य संस्थानाें का रुख करना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलथरा के तहत पांच पंचायतों की लगभग 10 से 15 हजार की आबादी निर्भर है। स्वास्थ्य संस्थान में बिना डॉक्टर लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। स्वास्थ्य संस्थान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड तो कई वर्ष पहले कर दिया गया है, लेकिन सुविधाओं की बढ़ोतरी नहीं हुई। यहां एक डॉक्टर तैनात था, वह भी पदोन्नत होने के बाद चला गया है। अब यहां किसी दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत प्रधान मेहर चांद गारला, उपप्रधान विजय बन्याल, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, बीडीसी सदस्य विजय कुमार, वार्ड सदस्य विपिन कुमार, मेहर सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण वर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती न होना चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग यहां प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति करे ताकि स्थानीय जनता को सुविधा मिले। इधर, इस संबंध में बीएमओ संधोल डाॅ. धर्मपाल वर्मा ने बताया कि खाली पद को लेकर आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed