फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Importance of debate explained in Gagal School

Mandi News: गागल स्कूल में वाद-विवाद का समझाया महत्व

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Importance of debate explained in Gagal School
बग्गी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल में प्रधानाचार्य रमेश कुमार के नेतृत्व में नील कमल ईको क्लब के सौजन्य से पर्यावरण विषयक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें रिसोर्सपर्सन अनिमा लोहिया, मुख्याध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय सकरोहा ने वाद-विवाद विषय को विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन

बताया कि वाद-विवाद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं विषय के प्रति जागरूकता का विकास होता है। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक अस्पताल गागल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता जायसवाल ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखे। योग प्रशिक्षक रीता कुमारी ने प्राणायाम एवं योग क्रियाएं करवाकर योग के लाभों पर चर्चा की। मिडवाइफ शु देवी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। ईको क्लब प्रभारी अंजू, प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने विद्यार्थियों से वाद-विवाद कर अपनी तर्क शक्ति, आत्मविश्वास, संवेदनशील व्यवहार में वृद्धि करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed