फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Importance of Ayurveda explained through walkathon in Pandoh

Mandi News: पंडोह में वॉकथॉन से बताया आयुर्वेद का महत्व

Tue, 29 Oct 2024 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Oct 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
Importance of Ayurveda explained through walkathon in Pandoh
पंडोह (मंडी)। विश्व आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर पंडोह स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान कई गतिविधियां आयोजित कर रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस पर आयुर्वेद का महत्व समझाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को पंडोह में वॉकथॉन का आयोजन कर लोगों को आयुर्वेद का महत्व समझाया।
विज्ञापन

विश्व आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डॉ. राजेश ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत वॉकथॉन की शुरूआत हुई। इसमें लगभग 60 लोगों ने हिस्सा लिया और बीबीएमबी कालोनी पंडोह के आसपास के तीन किमी के क्षेत्र में लोगों को आयुर्वेद के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश ने बताया कि 15 दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वॉकथॉन के दौरान लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस को विश्व आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में 15 दिवसीय कार्यक्रम की शृंखला बनाई गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। क्योंकि यह भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed