फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   illigal constuction become legel

जिले में 3300 अवैध भवनों को नियमित करने की कवायद तेज

Sun, 05 Feb 2017 10:25 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 05 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
illigal constuction become legel
- फोटो : Demo pic

मंडी। नगर एवं ग्राम योजना विभाग (टीसीपी) के अधिनियम की अधिसूचना जारी होने के बाद अवैैध भवनों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मंडी में 3300 से अधिक भवन अवैध हैं। अधिसूचना जारी होने से मंडी जिला के सैकड़ों अवैध भवन नियमित होने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, नगर निकायों ने भी अवैध भवनों को नियमित करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए भवन मालिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। यह अवधि अधिनियम लागू होने की तारीख 24 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद आगामी 60 दिन के अंदर अवैध भवन मालिक 1000 रुपये शुल्क सहित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ भवन मालिकों को स्ट्रक्चर सर्टिफिकेट भी देना होगा। इसके बाद भवनों की जांच के बाद नियमानुसार उन्हें नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन


टीसीपी नियमों को पूरा न कर पाने के कारण इन भवनों को बिजली व पानी के कनेक्शन तक नहीं मिले हैं और ये भवन अवैध रूप से चल रहे हैं। सरकार ने ऐसे भवनों को अब नियमित करने का फैसला लिया है। इसके लिए हाल ही में नगर नियोजन संशोधन विधेयक (टीसीपी) पारित किया है। इससे अवैध भवन नियमित हो जाएंगे और उन्हें बिजली पानी के कनेक्शन सहित तमाम सुविधाएं मिलेंगी। जिले के हजारों भवन मालिकों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नगर योजनाकार दिनेश लता गुलेरिया ने कहा कि वर्तमान स्थिति में जो अवैध भवन हैं, उन्हें नियमित करने के लिए भवन मालिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद विभाग का अधिकारी व कर्मचारी भवन की निरीक्षण कर नियमितीकरण की आगामी प्रक्रिया अमल में लाएंगे।


कोट्स
नगर परिषद मंडी की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि नगर निकायों के दायरे में आने वाले अवैध भवनों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए भवन मालिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 60 दिन के भीतर 1000 रुपये शुल्क सहित करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed