फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Illegally stored deodar wood worth Rs 2.67 lakh seized from a house

Mandi News: घर से अवैध रूप से रखी 2.67 लाख की देवदार लकड़ी पकड़ी

Wed, 27 Aug 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
Illegally stored deodar wood worth Rs 2.67 lakh seized from a house
शलोग गांव में बरामद अवैध लकड़ी। स्त्रोत- विभाग
गोहर (मंडी)। नाचन वन मंडल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शलोग गांव में रेड मारकर एक घर में अवैध रूप से रखी देवदार की 36 नग (स्लीपर) लकड़ी बरामद की है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 2.67 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि वन रक्षक वीरेंद्र, देश राज, कर्ण व वन मित्र राकेश कुमार की टीम ने सोमवार शाम छजु राम निवासी शलोग के घर में दबिश दी। लकड़ी का परमिट मांगे जाने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और बाद में अपना गुनाह कबूल कर लिया। विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि अवैध रूप से रखी लकड़ी बरामद होने के बाद नाचन वन मंडल में गश्त बढ़ा दी गई है। वन काटुओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी का ठूंठ डीपीएफ लोट में बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed