फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   IIT Mandi improves its ranking to 11th among engineering colleges

Mandi News: आईआईटी मंडी की रैंकिंग में सुधार, इंजीनियरिंग कॉलेजों में 11वें स्थान पर

Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
IIT Mandi improves its ranking to 11th among engineering colleges
इंडिया टुडे-एमडीआरए रैंकिंग 2026 में लगातार बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी ने इंडिया टुडे-एमडीआरए रैंकिंग 2026 में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। तकनीकी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में संस्थान ने देशभर में सातवां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष आईआईटी मंडी इस श्रेणी में आठवें स्थान पर था। इस बार संस्थान को 2000 में से 1616.1 अंक मिले हैं।
इंजीनियरिंग कॉलेजों की समग्र श्रेणी में भी आईआईटी मंडी ने दो पायदान की छलांग लगाई है। वर्ष 2025 में 13वें स्थान पर रहा संस्थान इस बार 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इंजीनियरिंग श्रेणी में आईआईटी मंडी का कुल स्कोर 1692.6 रहा, जिसमें 967.4 ऑब्जेक्टिव और 725.2 परसेप्चुअल स्कोर शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में आईआईटी मंडी को देशभर में 10वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष संस्थान इस श्रेणी में 12वें स्थान पर था। वहीं, उभरते हुए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में आईआईटी मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में संस्थान आईआईटी गांधीनगर और आईआईटी पटना के बाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक सुधार करने वाले सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में भी आईआईटी मंडी ने देशभर में छठा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में वर्ष 2022 से 2026 के बीच संस्थान की रैंकिंग में हुए प्रतिशत सुधार को आधार बनाया गया है। यह उपलब्धि संस्थान के प्रदर्शन में लगातार हो रहे सुधार को दर्शाती है।

आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि इंडिया टुडे-एमडीआरए रैंकिंग में लगातार हो रहा सुधार संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और संस्थागत साझेदारों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed