फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If you want a job, reach ITI Mandi on 26th.

Mandi News: नौकरी चाहिए तो 26 को पहुंचें आईटीआई मंडी

Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
If you want a job, reach ITI Mandi on 26th.
मंडी। आईटीआई मंडी में एमआरएफ टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ लिमिटेड भरूच गुजरात इंटरव्यू के लिए 26 अप्रैल 2024 को आ रही है। इस इंटरव्यू में इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड को छोड़कर आईटीआई पास किसी भी ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनयाल ने बताया कि यह इंटरव्यू केवल युवक अभ्यर्थियों के लिए होगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी पहले एक वर्ष के लिए अप्रेंटिस (वर्कमैन) के तौर पर रखेगी। एक वर्ष के सफल अप्रेंटिस के बाद कंपनी अभ्यर्थी को दो साल का प्रशिक्षण देगी। फिर दो साल सफल प्रशिक्षण के बाद कंपनी उन अभ्यर्थियों को कंपनी स्थायी रूप से रखेगी। यह दो साल के प्रशिक्षण अवधि के दौरान परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि इसके लिए युवाओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। ऊंचाई और वजन कम से कम क्रमशः 5 फीट 4 इंच और 45 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को हॉस्टल सुविधा के साथ 12500 प्रतिमाह वेतन और 7000 वार्षिक बोनस देगी। बिना हॉस्टल सुविधा के साथ 13700 प्रतिमाह वेतन और 7000 वार्षिक बोनस मिलेगा। ओवरटाइम के अलग से धनराशि मिलेगी। बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ अपने सभी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी और ओरिजनल कॉपी के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए 7574006339 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed