{"_id":"65f8933e55231a2e270c47c4","slug":"if-you-extend-the-houses-balcony-up-to-the-power-lines-you-will-not-get-the-connection-mandi-news-c-90-1-mrt1064-122145-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली तारों तक बढ़ाए घर के छज्जे तो नहीं मिलेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली तारों तक बढ़ाए घर के छज्जे तो नहीं मिलेगा कनेक्शन
Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बिजली की तारों में फंसा बंदर। साथ की मौत पर तीन दिन साथ बैठे रहे दूसरे बंदर। जागरुक
मंडी। अगर आप शहर में नया मकान बना रहे हैं तो बिजली के तारों का भी ख्याल रखें। यह आह्वान इन दिनों विद्युत बोर्ड शहर के लोगों से कर रहा है। बिना अनुमति मकान के छज्जे को बिजली तारों के साथ तक बढ़ाया तो बोर्ड नया बिजली कनेक्शन जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि ऐसे घर बनेंगे तो आपातकालीन स्थिति में कोई भी मदद नहीं कर पाएगा। ऐसे में बिजली लाइनों से नियमानुसार दूरी बनाए रखें।
मंडी शहर के सैण मोहल्ले समेत कई जगह बोर्ड ने बिजली के तारों के साथ मकान के छज्जे बढ़ाने पर मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार शहर में घरों के पास से गुजर रही बिजली की तारों के कई बार शॉर्ट सर्किट होने से बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठते रहते हैं। ऐसे में अब बोर्ड ने बिजली की तारों के साथ मकान के छज्जे बढ़ाने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है।
उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि बिजली की लाइनों के साथ मकान के छज्जे बढ़ाने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो कार्रवाई कर उन्हें नया कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रामनगर में करंट से फंसा बंदर, तीन दिन तक डराए बिजली कर्मी
रामनगर मंडी में 16 मार्च को एक मकान के साथ बिजली की नंगी तारों की चपेट में बंदर आ गया। करंट से बंदर तीन दिन तक बिजली की तारों से लटका रहा। रामनगर निवासी सोनिका चौहान ने इसकी शिकायत दी तो बोर्ड की टीम ने लोगों के साथ उसे छुड़वाया। बिजली कर्मियों ने बताया कि वह 16 मार्च से ही इसे उतार रहे थे, लेकिन आसपास बैठे बंदर हमला करने लगते थे। सोमवार को लोगों की मदद से बंदरों को भगाकर उसे उतार दिया है।