फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If water bill is not paid, connection will be disconnected

Mandi News: पानी का बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

Thu, 04 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
If water bill is not paid, connection will be disconnected
जल शक्ति विभाग ने जारी किए नोटिस, दिया 10 दिन का समय
विज्ञापन

सिंचाई व भवन निर्माण में पेयजल के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी
उपमंडल-1 में रोजाना हो रही 14 मिलियन लीटर पेयजल की खपत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहरवासी पानी का जमकर इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जलशक्ति विभाग उपमंडल-1 में 2,500 उपभोक्ताओं के पास विभाग के 22 लाख रुपये फंसे हुए हैं। पहले यह आंकड़ा 36 लाख था, लेकिन सख्ती के चलते कुछ उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान कर दिया है। जिन 2,500 उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें विभाग ने नोटिस जारी कर बिल का भुगतान शीघ्र करने के लिए दस दिन का समय दिया है। अगर उपभोक्ता निर्धारित अवधि में बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।
गर्मियों का सीजन शुरू होने से विभाग ने अब सिंचाई और भवन निर्माण के लिए भी पेयजल पर रोक लगा दी है। वर्तमान में विभाग के उपमंडल-1 में रोजाना 14 मिलियन लीटर पेयजल की रोजाना खपत हो रही है। विभाग ने पेयजल का इस्तेमाल सिंचाई व भवन निर्माण के कार्य में न करने की हिदायत देते हुए कहा कि जो उपभोक्ता पेयजल का उपयोग सिंचाई व भवन निर्माण के लिए इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है या उनकी पेयजल टंकी ओवरफ्लो होती है तो ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस देकर उनके पेयजल कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग के मुताबिक शहर में कई उपभोक्ताओं के पेयजल मीटर और टंकियां खराब हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से पेयजल मीटर और टंकियां को बदलने का आगाह किया है। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, होटलों, ढाबों व टी स्टॉल मालिकों से भी गर्मी के मौसम में पेयजल का दुरुपयोग न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जल जनित बीमारी से बचने के लिए करें टंकियों की सफाई
जलशक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि गर्मियों के सीजन में जल जनित बीमारी फैलने से रोकने के लिए नियमित पेयजल टंकियों की सफाई करें। साथ ही पेयजल टंकियों को ओवरफ्लो न होने दें। विभाग के पास बड़ी संख्या में शहर में टंकियों के ओवरफ्लो होने की भी शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में उनपर नजर रखने के लिए टीम को भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2,500 उपभोक्ताओं के पास विभाग के 22 लाख रुपये पेयजल बिल भुगतान के लंबित हैं। नोटिस के बाद भी वे बिल नहीं चुकाते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। सिंचाई और भवन निर्माण के लिए पेयजल का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी है। -रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता, जल शक्ति उपमंडल एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed