{"_id":"66b35e2c2d5cce1d7703d384","slug":"if-electricity-bill-is-not-paid-connection-will-be-cut-after-august-12-mandi-news-c-90-1-ssml1025-132750-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली का बिल न भरा तो 12 अगस्त के बाद कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली का बिल न भरा तो 12 अगस्त के बाद कटेंगे कनेक्शन
Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी। विद्युत उपमंडल मंडी दो के तहत 200 लापरवाह उपभोक्ताओं को बिजली बिल न भरने पर विद्युत बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल लंबित है। अगर 12 अगस्त तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है, तो इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को इसे बहाल करने के लिए 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। प्रभावित क्षेत्रों में सौली खड्ड, बिंद्रावणी, नेला, चड़याणा, शिल्हा कीप्पड़, मझवाड, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तल्याहड, देवधार, पधिऊं, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू, मराथू, जनेड, सिरम और तांदी शामिल हैं।
सहायक अभियंता सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अगर निर्धारित समय तक भुगतान नहीं किया गया, तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिलों का भुगतान करें।