फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If dry and wet garbage is given together, fine will be up to Rs 5,000

Mandi News: सूखा और गीला कूड़ा एक साथ दिया तो पांच हजार रुपये तक होगा जुर्माना

Mon, 08 Jul 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
If dry and wet garbage is given together, fine will be up to Rs 5,000
मंडी। स्वस्थ और स्वच्छ मंडी बनाने के 20 फीसदी शहरवासी गंभीर नहीं हैं। घरों में कचरा प्रबंधन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी लोग सूखा और गीला अलग-अलग नहीं दे रहे हैं। नगर निगम में ऐसे घरों की पहचान कर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 20 फीसदी लोग रोजाना गाड़ियों में अनाउंसमेंट सुनने के बाद गीला और सूखा कूड़ा बोरों में भरकर घर के आगे या फिर मुख्य चौराहों पर रख रहे हैं। यहां से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने में आधा दिन बर्बाद हो रहा है। सुबह पांच बजे ही कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारी लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। मगर कई लोग सुबह कूड़ा न देकर बाद में इसे ठिकाने लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सूखा और गीला कचरा एक साथ देने के कारण बिंद्रावणी स्थित डंपिंग साइट में कूड़े के निष्पादन करने वाले कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम के सफाई पर्यवेक्षकों के अनुसार सभी वार्डों में ऐसी ही स्थिति है। कई दुकानदार और होटल वाले भी सूखा और गीला कचरा एक साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ कचरा देने वाले घरों की होगी पहचान
वार्डों में जो परिवार, होटल मालिक या दुकानदार गीला और सूखा कूड़ा एक साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निगम ने सफाई कर्मियों को इन परिवारों की पहचान करने को कहा है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। हाल में निगम ने तीन होटल मालिकों की ओर से कूड़ा एक साथ देने पर उनके ही कर्मियों से गीले और सूखे कूड़े की छंटनी करवाई थी और 1000-1000 रुपये का जुर्माना भी वसूला था। इसके बाद अब निगम लोगों पर भी सख्ती करने जा रहा है। जिन घरों की शिकायतें मिलेंगी, उनकी पहचान कर मौके पर चालान थमाया जाएगा।



वार्डों में सभी सफाई कर्मियों को गीला और सूखा कूड़ा एक साथ देने वालों की पहचान के निर्देश दे दिए हैं। अभी तक 80 फीसदी ही सही तरीके से कूड़ा दे रहे हैं, जबकि 20 फीसदी होटल मालिक, दुकानदार और परिवार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उनकी वजह से कूड़े के निष्पादन में देरी हो रही है और गाड़ियां भी लेट हो रही हैं। नतीजा कई जगह कचरा फैल रहा है।
-सतीश गुलेरिया, सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed