फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If Chief Minister comes to Kotli, then lay the foundation stone for the Thana-Palaun project

मुख्यमंत्री जी कोटली आएं तो थाना-पलौन प्रोजेक्ट का करें शिलान्यास

Sun, 22 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
If Chief Minister comes to Kotli, then lay the foundation stone for the Thana-Palaun project
मंडी। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग उठाई है कि अगर वे सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली दौरे पर आ रहे हैं तो यहां 191 मेगावाट के थाना-पलौन प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करके जाएं। इस प्रोजेक्ट की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ धन का प्रावधान करके काम शुरू करना ही बाकी रह गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी में जारी बयान में अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहते उन्होंने इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए हमीरपुर से कार्यालय को कोटली में शिफ्ट किया था। काफी व्यवधानों के बाद अब इसे मंजूरी मिल चुकी है और सरकार से उम्मीद है कि इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि चार वर्षों के कार्यकाल में वे सदर क्षेत्र में एक नया प्राइमरी स्कूल भी नहीं खोल पाए। पूर्व में मंत्री रहते उन्होंने सदर क्षेत्र में सबकुछ देने का प्रयास किया लेकिन आज बदलते दौर के साथ लोगों को अधिक सुविधाएं देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सीएम जयराम ठाकुर कोटली क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं तो यहां एसडीएम, बीडीओ, थाना और फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी सौगातें जरूर देकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed