फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ICDS Karsog tops in tug of war competition

Mandi News: रस्साकशी स्पर्धा में आईसीडीएस करसोग अव्वल

Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
ICDS Karsog tops in tug of war competition
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुंदरनगर के जवाहर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम में महाना
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुंदरनगर के जवाहर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी, चम्मच दौड़ और मटका फोड़ आदि शामिल थीं। म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में आईसीडीएस करसोग ने प्रथम, आईसीडीएस धर्मपुर ने द्वितीय और महिला मंडल नालनी, सुंदरनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राम देई ने प्रथम, नर्वदा ने द्वितीय, शीतल ने तृतीय और नीलम ने चौथा स्थान हासिल किया। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल बीणा की अनिता ने प्रथम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदर की प्रोमिला ने द्वितीय, लोहारा महिला मंडल की मीना देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मटका फोड़ में शांति महिला मंडल नाल की चंचला देवी और रमना देवी, महिला मंडल चुरड की अति देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करसोग साक्षी और कुसुम, महिला मंडल शक्ति की सरला, महिला मंडल तमरोह की पार्वती विजयी रहीं। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लड़का-लड़की में भेदभाव न करने ली शपथ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों ने शपथ ली कि वे लड़का-लड़की में भेदभाव न करके लड़की को हर क्षेत्र में बराबर का अधिकार देंगे। मंडी जिला प्रशासन की पहल देई 2.0 के तहत एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया था। इसमें लोगों ने उत्साह और उत्सुकता के साथ सेल्फी खिंचवाई।

...
महानाटी से दिया नशे के खिलाफ संदेश
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें विभिन्न महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने महानाटी के माध्यम से लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और नशे के विरुद्ध लड़ाई का संदेश दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें लगभग 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed