{"_id":"67124941c229faf6c107a53e","slug":"husband-attacks-police-vehicle-taking-woman-to-one-stop-center-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138155-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला को वन स्टॉप सेंटर ले जा रहे पुलिस वाहन पर पति ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला को वन स्टॉप सेंटर ले जा रहे पुलिस वाहन पर पति ने किया हमला
Sat, 19 Oct 2024 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पति की प्रताड़ना से परेशान महिला को वन स्टॉप सेंटर मंडी ले जा रहे पुलिस वाहन पर पत्थरों से हमला करने और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत बटेहड़ा गांव का है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला सुनीता देवी (40) पत्नी योगेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसका पति नशे में गाली गलौज और मारपीट करता है। इसे लेकर पीड़िता ने महिला आयोग और महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। वीरवार रात को पति ने फिर उसके सात मारपीट और गाली गलौज किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर जा रही थी, लेकिन सुनीता देवी अपनी बेटी के साथ घर से बाहर रास्ते में मिल गई।
महिला ने पुलिस कर्मचारियों से सुरक्षा देने और उसे वन स्टॉप सेंटर में ले जाने की मांग की। इसके बाद जब महिला पुलिस के सहयोग से सुनीता देवी को वन स्टॉप सेंटर मंडी के लिए ले जाने लगे तो तभी चीड़ के जंगल से व्यक्ति की आवाज आई कि उसकी पत्नी को कहा ले जा रहे हैं। इसके बाद व्यक्ति पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी योगेश कुमार ने पुलिस वाहन पर पत्थर मार दिया, जिससे वाहन का फ्रंट शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि योगेश कुमार ने पत्थर मारकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही पुलिस को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से भी रोका। घटना के बाद योगेश कुमार मौका से फरार हो गया, जबकि महिला की बेटी को उसके दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।