फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hundreds of vehicles were removed as soon as the four-lane was restored

Mandi News: फोरलेन बहाल होते ही निकाले सैकड़ों वाहन

Fri, 05 Sep 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles were removed as soon as the four-lane was restored
एनएच खुलने के बाद झलोगी के निकलते वाहन। संवाद
पंडोह (मंडी)। बारिश और भूस्खलन के कारण पांच दिन से बंद पड़ा किरतपुर-मनाली फोरलेन शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बहाल कर दिया गया। सबसे पहले मालवाहक वाहनों को कुल्लू और मंडी की ओर प्राथमिकता के आधार पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बीच-बीच में एकतरफा यातायात होने के कारण वाहन रोकने पड़े। शुक्रवार को मौसम ने साथ दिया और एनएचएआई समेत अन्य की मेहनत रंग लाई।शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बनाला-औट में मलबे की सफाई के बाद यातायात को मंडी की ओर निकालने की अनुमति दी गई। दोपहर 2:00 बजे झीड़ी क्षेत्र में भी एकतरफा ट्रैफिक खोला गया। प्रशासन और एनएचएआई की ओर से चलाए गए राहत कार्यों के चलते फंसे हुए हजारों मालवाहक वाहन निकाले गए। इन वाहनों में जरूरी वस्तुएं, ईंधन और खाद्य सामग्री लदी हुई थी, जो बीते पांच दिनों से जाम में फंसी थी। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि झलोगी क्षेत्र में बीच-बीच में पत्थरों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ट्रैफिक संचालन में जोखिम बना हुआ है। मौके पर एनएचएआई की मशीनरी और पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को औट और दवाडा फ्लाईओवर के नीचे ब्यास का जलस्तर कुछ कम हुआ था, लेकिन मलबा और भूस्खलन की वजह से मार्ग देर शाम तक भी नहीं खुल पाया था। मंगलवार को औट में एक और बड़े भूस्खलन की घटना ने राहत कार्यों को मुश्किल बना दिया था। बीते बुधवार शाम को झीड़ी के पास एक काफी बड़ा भूस्खलन हुआ था। हालांकि बुधवार शाम को रैंसनाला सुरंग में फंसे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर से लदे 50 ट्रकों को प्रशासन ने सुरक्षित निकालकर थलौट की ओर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू से दिल्ली के लिए गोभी लेकर निकले जीप चालक रविंद्र कुमार बीते 5 दिनों से मंडी-कुल्लू मार्ग पर फंसे रहे। इस दौरान गाड़ी में लदी गोभी की पूरी खेप सड़ गई। सब्जी तो सड़ गई, लेकिन अब किराया भी नहीं मिल पाएगा। वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला मंडी-कुल्लू भी जगह-जगह भूस्खलन के कारण ठप है। मार्ग में रोपा, छोटी कांढी, पायल में भूस्खलन के कारण मार्ग पर यातायात नहीं चल पा रहा है।
...
एनएच बहाल रहा तो समय स्लॉट होगा तय
मौजूदा समय में एनएच पर जगह-जगह एकतरफा यातायात चल रहा है। इस कारण वाहनों की आवाजाही दोतरफा चलाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को फंसे वाहनों को जैसे कैसे निकालने का कार्य किया गया। यदि अब एनएच बहाल रहता है तो समय स्लॉट बनाकर एकतरफा यातायात एनएच पर चलाने की योजना मंडी पुलिस की है। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हाईवे पर पत्थर और मलबा गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से संभलकर चलने और लाइन जंप न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एनएच पर यातायात चलाने की रूपरेखा तय की जाएगी।

..............
सिरसा से सेब लेने के लिए कुल्लू आए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण रास्ता बंद हो गया था। इस कारण 10 दिन तक फंसे रहे। आज घर जाने का मौका मिल रहा है।
-रमन, चालक
---
लुधियाना से गोभी लेने के लिए आए थे, लेकिन 10 दिन लाहौल में फंसे रहे। पांच दिन से कुल्लू के पास फंसे हुए हैं। खाली वापस जाना पड़ रहा है। हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। अब एनएच बहाल हुआ है तो राहत मिली है।
-बिंदू, चालक लुधियाना
000

एनएच खुलने के बाद झलोगी के निकलते वाहन। संवाद

एनएच खुलने के बाद झलोगी के निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed