मंडी। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का दो दिवसीय अधिवेशन मंडी के दीप पैलेस रेंस्तरा में संपन्न हो गया। समारोह में सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने दवा विक्रेता कंपनियों के राज्य में काम कर रहे कामगारों के हितों को उठाने पर एसोसिएशन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मजदूरों का केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितकारी श्रम कानूनों को खत्म कर 4 नए श्रम कोड में तब्दील कर कंपनियों के मालिकों को श्रमिकों के शोषण का रास्ता साफ कर दिया है। इस दौरान एचपीएमआरए प्रदेशाध्यक्ष हुकुम शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों का अधिवेशन में चर्चा व सुझावों को देने पर आभार जताया। इस अवसर पर नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।
इसमें हुकुम शर्मा को प्रधान, उपप्रधान नवीन वर्मा, चमन ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनय कपूर, सहसचिव प्रकाश ठाकुर, सेठ चंद, सचिवालय सदस्य सुमित नाग, शमशेर ठाकुर, सतीश को चुना गया। संवाद