{"_id":"6ae4e78752a746a1a3043ef4","slug":"hrtc-to-run-80-additional-buses-for-diwali-mandi-news-c-90-1-ssml1045-219736-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली पर एचआरटीसी चलाएगा 80 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली पर एचआरटीसी चलाएगा 80 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी नहीं खलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने त्योहारी भीड़ के लिए 80 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। ये बसें 6 से 12 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के प्रमुख रूटों पर चलेंगी।
धर्मशाला डिविजन के सात बस डिपो से इन बसों का संचालन होगा। इनमें जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, धर्मशाला और पठानकोट डिपो शामिल हैं। जोगिंद्रनगर डिपो से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को घर पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी। निगम ने पहले चरण में बसें आरक्षित की हैं, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है। निगम के ऑनलाइन माध्यम पर टिकट बुकिंग और बसों की उपलब्धता की जानकारी भी मिलेगी।
सुरक्षित सफर की व्यवस्था
यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए अतिरिक्त चालकों और परिचालकों की व्यवस्था की गई है। कुछ कर्मचारियों को रिजर्व में भी रखा गया है जिससे जरूरत पड़ने पर सेवाएं प्रभावित न हों। बस डिपो जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक ने बताया कि यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। धर्मशाला डिविजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि त्योहार से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद भी निगम की अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी।