Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   This Diwali, the earthen lamps will spread not just light, but fragrance too.

Mandi News: दिवाली पर रोशनी के साथ खुशबू भी बिखेरेंगे दीये

Sat, 31 Oct 2026 06:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
This Diwali, the earthen lamps will spread not just light, but fragrance too.
मंडी के सेरी मंच पर खरीदते महिलाओं के बनाए उत्पाद। संवाद
मंडी। इस दिवाली मंडी की महिलाओं ने चीड़ के विरोजे और प्राकृतिक सामग्री से अनोखे दीये और मोमबत्तियां तैयार की हैं। ये उत्पाद सेरी मंच पर सजे बाजार में लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इन उत्पादों को नैणा आर्ट एंड क्राफ्ट स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया है।
विज्ञापन


समूह की प्रधान संतोष सचदेवा ने बताया कि चीड़ के विरोजे, सोया मोम और मधुमक्खियों के छत्ते के बाहरी आवरण से मोमबत्तियां बनाई गई हैं। लौंग, दालचीनी और कमल की खुशबू वाले दीये भी तैयार किए गए हैं। भीमसेनी कपूर से सुगंधित मोमबत्तियां भी बनाई गई हैं। इसके अलावा कच्ची मिट्टी, गोबर और टेराकोटा से आकर्षक दीये बनाए गए हैं। भारत सरकार के हस्तशिल्प मंत्रालय की योजनाओं के तहत महिलाओं को उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण मिलता है। इच्छुक लोगों को भी यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है। बाजार में खरीदारी करने पहुंची कंचन ठाकुर ने प्राकृतिक वस्तुओं से बने इन सुंदर उत्पादों की प्रशंसा की। चीड़ के पेड़ से निकलने वाला विरोजा अब घरों में रोशनी बिखेरेगा।
विज्ञापन

30 महिलाओं को रोजगार
नैणा आर्ट एंड क्राफ्ट स्वयं सहायता समूह की प्रधान संतोष सचदेवा ने वर्ष 1995 में अकेले इस काम की शुरुआत की थी। वर्ष 2006 में यह समूह साक्षरता समिति से जुड़ा। वर्ष 2013 में मंडी नगर निगम के डे-एनयूएलएम से जुड़ने के बाद काम का दायरा बढ़ा। धीरे-धीरे महिलाएं जुड़ती गईं और आज समूह में 30 महिलाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति में सुधार
समूह से जुड़ी महिलाओं को तैयार किए गए उत्पादों के हिसाब से मानदेय मिलता है। रोजाना करीब दो घंटे काम करके वे लगभग सात हजार रुपये मासिक कमा रही हैं। इसके अलावा वे अपने उत्पाद बाजार में बेचकर भी आमदनी करती हैं। मंगवाईं निवासी हेमलता और वार्ड नंबर-10 निवासी सोनम ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्हें अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाने का हुनर सीखने को मिला, जिससे उनमें आत्मनिर्भर बनने का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed