फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hrtc strick over

जिले में 400 रूटों पर सरकारी बस सेवा बहाल

Wed, 15 Jun 2016 06:15 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 15 Jun 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc strick over
सरकारी बस सेवा बहाल। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को बुधवार को स्थगित कर दिया है। इससे जिले में यातायात व्यवस्था बुधवार को पटरी पर लौट आई। मंगलवार को जिलाभर में लगभग 400 से अधिक एचआरटीसी बस रूटों पर पहिये थमने से पर्यटकों और जिलावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। संयुक्त समन्वय समिति द्वारा  हड़ताल वापसी के निर्णय से यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन



उच्च न्यायालय के आदेशों पर समिति ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। जिला के दुर्गम रूटों जहां पर एक भी निजी बस सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पर लोगों को हड़ताल के चलते मंगलवार को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं, लांग रूटों  के ठप पड़ने से पर्यटकों को दिक्कतें पेश आई थी। संयुक्त समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए बुधवार को हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है, लेकिन हड़ताल को वापस नहीं लिया गया है। महज स्थगित किया गया है। उन्होंने निगम प्रबंधन और सरकार को चेताते हुए कहा कि हड़ताल को समाप्त नहीं किया गया है। हड़ताल को महज स्थगित किया गया है। यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो कर्मचारियों को  अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर विवश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed