फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC pensioners angry over not getting financial benefits, raise slogans

Mandi News: वित्तीय लाभ न मिलने से एचआरटीसी पेंशनरों में रोष, की नारेबाजी

Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners angry over not getting financial benefits, raise slogans
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच सुंदरनगर इकाई के अध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सदस्यों ने बैठक कर दो महीनों से पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ न मिलने पर गहरा रोष प्रकट किया और जमकर नारेबाजी की। कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के पेंशनरों के प्रति सौतेला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे लेकर हिमाचल परिवहन कल्याण मंच और हिमाचल परिवहन कल्याण संगठन संयुक्त रूप से 15 अक्तूबर को शिमला में अपने हक के लिए आवाज बुलंद करते हुए सरकार के प्रति धरना प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन

सुंदरनगर इकाई से 80 पेंशनर शिमला में होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से एचआरटीसी कर्मचारी पेंशन के लिए तरस गए हैं। कई तरह के वित्तीय लाभ लंबित चल रहे हैं। दो महीनों से पेंशनरों को कोई पेंशन नहीं मिली है और न ही मेडिकल बिलों का कोई भुगतान हो रहा है। मांग उठाई कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित पेंशन को जारी करते हुए राहत प्रदान करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed