फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hrtc employes aggressive, going to strick

संघर्ष का बिगुल बज चुका, आंदोलन होकर ही रहेगा

Sat, 11 Jun 2016 06:31 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 11 Jun 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
hrtc employes aggressive, going to strick
मांगों को लेकर मंडी में गेट मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते एचआरटीसी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी कर्मशाला में शनिवार को संयुक्त समिति मंडी इकाई के नेताओं तथा कर्मचारियों ने हड़ताल की तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने शनिवार को परिवहन मंत्री के रवैये के खिलाफ उनके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


निगम को रोडवेज का दर्जा देने की मांग को भी जोरशोर से उठाया। निगम कर्मियों से आह्वान किया कि वे 14 और 15 जून को प्रस्तावित हड़ताल में भाग लें। अखिल भारतीय अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष दिनेश चौहान योगाचार्य ने स्पष्ट किया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। निगम कर्मचारी कोई पेशेवर हड़ताली या शौक से हड़ताल नहीं कर रहे हैं मगर इनको मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार और प्रबंधन निगम कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण नहीं कर पा रहा है और निगम के अस्तित्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिन रिटायर कर्मचारियों को समय पर उनके बकाया पैसे नहीं दिए जाते वे इसके लिए ट्रिब्यूनल या कोर्ट में जा रहे हैं और लाखों की रकम ब्याज के साथ उन्हें मिल रही है। यदि निगम समय पर इनका भुगतान कर देता तो इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता। इसके लिए कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। इन्हीं मांगों को लेकर 48 घंटे की हड़ताल की जा रही है। फिर भी प्रबंधन को होश नहीं आया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी। इसकी सारी जिमेवारी सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। लंबे समय से निगम को रोडवेज बनाने की मांग की जा रही है मगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावों के दौरान कहा था कांग्रेस को लाओ रोडवेज बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब संघर्ष का बिगुल बज चुका है और आंदोलन होकर ही रहेगा। इस मौके पर दिनेश चौहान के अलावा जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, राजेंद्र पाल, जगदीश चंद, पवन कुमार, प्रेम सिंह रावत, किश्र चंद, टेक चंद, निसार अहमद ने अपने अपने विचार रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed