{"_id":"6255b3a6fd43df29f257ed63","slug":"hrtc-employees-protest-over-non-payment-of-salary-mandi-news-sml405517125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते निगम के कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
मंडी/सुंदरनगर (मंडी)। मंडी और सुंदरनगर में परिवहन कर्मचारियों ने समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को बस अड्डा परिसर में बैठकों का आयोजन किया। इसमें काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सुंदरनगर के अध्यक्ष गुरदयाल चौधरी और मंडी के खेमराज शर्मा ने कहा कि अप्रैल की 12 तारीख हो गई है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वे अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल भी नहीं करवा पा रहे हैं। सरकार और प्रबंधन ने परिवहन कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि प्रत्येक महीने की सात तारीख से पहले वेतन जारी कर दिया जाएगा। यह आश्वासन झूठ का पुलिंदा है। कहा कि 36 महीने से चालकों, परिचालकों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को रात्रि भत्ता और ओवर टाइम का भी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वेतन और अन्य देय भत्तों को समय पर अदा करने का प्रावधान किया जाए। परिचालक यूनियन के प्रधान प्रकाश ठाकुर और तकनीकी कर्मचारी यूनियन के प्रधान घनश्याम ने भी समय पर वेतन न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में पंडोह बस हादसे में यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान देने वाले चालक को शहीद का दर्जा देने और हादसे में घायल हुए परिचालक के उपचार के लिए प्रबंधन से पूरा प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर लेचेतराम, शाली देवी, उर्मिला देवी, आनंदी देवी, नरेश चौधरी, धनी राम, योगराज चौहान, कश्मीरी लाल, ओम प्रकाश और गुलाब सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद