{"_id":"6a2d3148323b2c428c05dc98","slug":"hrtc-employees-continue-their-agitation-mandi-news-c-90-1-mnd1011-200532-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी के कर्मचारी आंदोलन पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी के कर्मचारी आंदोलन पर डटे
विज्ञापन
पांचवें दिन भी लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान की उठाई मांग
गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। लंबित वित्तीय देयों के भुगतान की मांग को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदेशव्यापी गेट मीटिंग अभियान के तहत धर्मपुर डिपो में कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए लंबित देयों के शीघ्र भुगतान की मांग की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चालक, परिचालक, मेकेनिक समेत अन्य कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके वित्तीय अधिकार लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में कंडक्टर यूनियन धर्मपुर के प्रधान सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।