फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus stuck in mud, jam on highway

Mandi News: कीचड़ में फंसी एचआरटीसी की बस, हाईवे पर लगा जाम

Thu, 19 Sep 2024 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus stuck in mud, jam on highway
मंडी पठानकोट हाईवे पर छाणग के समीप कीचड़ में फंसी एचआरटीसी की बस को निकालती मशीन। स्रोत - वीडियो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर छाणंग के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार को कीचड़ में फंस गई। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हाइवे के दोनों और वाहनों की कतारें लगने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कीचड़नुमा सड़क पर आवाजाही करते वक्त दोपहर तक दोपहिया और चौपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे। बाद में कीचड़ में फंसी बस को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि यहां पर कल्वर्ट डालने के लिए की गई खोदाई से हाईवे पर कीचड़ की स्थिति बनी हुई थी। इसे एनएचएआई ने सुधार दिया है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में क्षतिग्रस्त हाईवे के सुधार कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को भी आंशिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed