फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC 300 and private buses run on 90 routes, 200 private and 400 corporation buses are expected to run in the district by Monday, Bus service was also found in rural areas, increased activity in the markets, mandi news

एचआरटीसी 300 और निजी बसें 90 रूटों पर दौड़ी

Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
HRTC 300 and private buses run on 90 routes, 200 private and 400 corporation buses are expected to run in the district by Monday, Bus service was also found in rural areas, increased activity in the markets, mandi news
मंडी। जिला में बुधवार को 390 ग्रामीण और शहरी रूटों पर बसें दौड़ी। एचआरटीसी की बसें 300 और निजी 90 रूट चलीं। सबसे अधिक लाभ ग्रामीण लोगों को मिला है। यहां बसें अधिक चलने से शहर में भी चहलकदमी बढ़ी है और कारोबार में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार तक छह सौ के करीब रूट बहाल होने की उम्मीद है। वीरवार को 110 निजी व 330 निगम की बसों के चलने की उम्मीद है। बुधवार को तीसरे दिन मंडी डिपो की 86, सरकाघाट व धर्मपुर 102, करसोग डिपो में 50, सुंदरनगर 30, जोगिंद्रनगर में 32 रूटों पर बसें दौड़ी।
विज्ञापन

50 फीसदी सवारियों के साथ बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि बस अड्डों में तीसरे दिन भी लोगों की सामान्य भीड़ रही। आरएम सुंदरनगर विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को 30 रूटों पर बसें चली। निजी रूटों पर बसें दौड़ने के चलते रूट नहीं बढ़ सके। बस अड्डा प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि तीसरे दिन भी 86 रूटों पर निगम की बसें भेजी गई। सवारियों की मांग होने पर ही रूटों को बहाल किया जा रहा है। बुधवार को निजी बसों के चलने पर सवारियों को आवाजाही में कोई परेशानी पेश नहीं आई। सोमवार तक 100 से अधिक रूटों पर बसे चलने की संभावना है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष गुलशन कुमार दीवान ने बताया कि बुधवार को 90 रूटों पर बसें चलाई गई हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए वीरवार तक 110 तक रूट बहाल होंगे। सोमवार तक 200 रूट बहाल होने के संभावना है। सवारियों को कोई परेशान न आए इसलिए सभी रूट बहाल करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed