{"_id":"69220281549d92370708ad91","slug":"hrithik-chauhan-from-rohanda-showcased-himachali-culture-in-bengaluru-mandi-news-c-90-1-ssml1025-177060-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रोहांडा के ऋतिक चौहान ने बंगलूरू में किया हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रोहांडा के ऋतिक चौहान ने बंगलूरू में किया हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। बंगलूरू में बसे हिमाचल वासियों ने सांस्कृतिक उत्सव हिमाचली संगम 2025 का आयोजन किया। हिमाचली इन बंगलूरू (एचआईबी) संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मंडी जिले के नाचन उपमंडल स्थित रोहांडा निवासी युवा ऋतिक चौहान दल ने हिमाचली लोक नृत्य, पहनावा व देव संस्कृति का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
इस समारोह में मुख्य नर्तक स्वयं ऋतिक, सूजल, स्मृति, ऊर्जा और रिया शामिल रहे। सभी कलाकारों ने हिमाचली संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हिमाचली लोक नृत्य, लोकगीत, वाद्य यंत्रों की धुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शक प्रभावित हुए।
उत्सव के दौरान मिस्टर एंड मिस हिमाचल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, परिधान और अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ मंच पर जलवा बिखेरा। इस अवसर पर हिमाचली इन बंगलूरू (एचआईबी) के सदस्य दिनेश राणा, सनी शर्मा, अश्विन शर्मा, अनुराग धीमान, मंदीप सिंह, विनीत भारद्वाज ने बताया कि हिमाचली संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगलूरू में बसे हिमाचलियों के दिलों को जोड़ने वाला एक पर्व है। संवाद