फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House on the verge of collapse due to landslide, plants grown in nursery destroyed

Mandi News: भूस्खलन से मकान गिरने की कगार पर, नर्सरी में उगाए पौधे तबाह

Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
House on the verge of collapse due to landslide, plants grown in nursery destroyed
करसोग की तीन मुख्य सड़कों के साथ अधिकांश लिंक रोड भी बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। थाच थमी पंचायत के गांव थनाली में शनिवार सुबह भूस्खलन होने से छह कमरों के मकान को खतरा पैदा हो गया है। यह मकान गुलशन कुमार का है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग उपमंडल करसोग की तीन मुख्य सड़कों सहित अधिकांश संपर्क सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं, जिन्हें शनिवार देर शाम तक नहीं खोला जा सका है। इनमें सेरी-शाहोट सहित केलोधर-छतरी, सेरी स्यांज मुख्य सड़कें शामिल हैं। भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने की वजह राजस्व विभाग की टीमें भी राहत सहित नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंच पाईं। इसी पंचायत में गुलशन कुमार के मकान के आगे भूस्खलन होने से निचली तरफ स्थित मेहर सिंह ठाकुर की नर्सरी में एक हजार जापानी फल के पौधे मलबे में दबकर नष्ट हो गए हैं। इसके अतिरिक्त सात खुमानी और सात नाशपाती के भी बड़े पेड़ भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। इससे मेहर सिंह का भी भारी नुकसान हुआ है। तहसीलदार कैलाश कौंडल का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण फील्ड अधिकारी स्पॉट पर नहीं पहुंच सके, लेकिन ऑफिस कानूनगो को प्रभावित परिवार को मकान खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, करसोग पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन के एसडीओ संजय शर्मा का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, लेकिन सिंगल लाइन सड़कें होने की वजह से फील्ड में काफी परेशानी आ रही है । उनका कहना है कि सभी मुख्य मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पहले रिटेनिंग वॉल के लिए डाला था प्रस्ताव


प्रभावित मकान मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एक साल पहले रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए पंचायत में प्रस्ताव डाला गया था। इस पर कोई भी कार्रवाई नही हुई। अब भारी बारिश के कारण भूस्खलन जो गया है। इस कारण मकान को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सहायता किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed