फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House at risk due to landslide in Kun Panchayat

Mandi News: बारिश ने थामी एचआरटीसी की रफ्तार, 20 बस सेवाएं प्रभावित

Wed, 12 Aug 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
House at risk due to landslide in Kun Panchayat
बस डिपो जोगिंद्रनगर में खड़ी बसें और अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए परेशान होते यात्री। संव
मंडी मंडल में 17 सेवाएं स्थगित, तीन बसें रास्ते में रुकीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लगातार हो रही बारिश का असर एचआरटीसी की बस सेवाओं पर भी पड़ा है। सड़कें प्रभावित होने के कारण मंडी मंडल की विभिन्न इकाइयों में मंगलवार को 17 बस सेवाएं पूरी तरह स्थगित करनी पड़ीं, जबकि तीन बसें रास्ते में रोकनी पड़ीं। करीब 74,754 रुपये का नुकसान दर्ज किया गया।
मंडी इकाई में सबसे अधिक 10 बस सेवाएं स्थगित रहीं। इन सेवाओं के प्रभावित होने से 27,170 रुपये का नुकसान हुआ। कुल्लू में पांच सेवाएं स्थगित और दो सेवाएं रास्ते में होल्डअप रहीं। यहां कुल 32,064 रुपये का नुकसान हुआ। कुल्लू-जवालापुर और कुल्लू-शोगी मार्ग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

सुंदरनगर इकाई में दो बस सेवाएं स्थगित करनी पड़ीं। इससे 2,785 रुपये का नुकसान हुआ। सुंदरनगर-पटसल और सुंदरनगर-त्रिहणी मार्ग पर सेवाएं प्रभावित रहीं। केलांग इकाई की एक बस सेवा रास्ते में होल्डअप रही। इससे निगम को 12,735 रुपये का नुकसान हुआ। वहीं सरकाघाट और धर्मपुर इकाइयों में बारिश के कारण बस सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंडी मंडल की छह इकाइयों में रोजाना कुल 1609 बस सेवाएं संचालित होती हैं। इनमें मंडी की 458, कुल्लू की 427, सुंदरनगर की 286, सरकाघाट की 212, केलांग की 107 और धर्मपुर की 119 सेवाएं शामिल हैं। बारिश के कारण मंगलवार को इन सेवाओं में से कई के संचालन पर असर पड़ा।
उत्तम चंद, मंडलीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed