फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hotel operator summoned for payment of house tax

Mandi News: गृहकर भुगतान के लिए होटल संचालक तलब

Sun, 12 Jan 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator summoned for payment of house tax
मंडी। गृहकर अदा न करने पर शहर के होटल संचालक को नगर निगम ने कार्यालय तलब किया। शनिवार को होटल संचालक को गृहकर के भुगतान की अंतिम चेतावनी जारी की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अगर गृहकर का भुगतान नहीं किया गया तो समन जारी किया जाएगा। उसके बाद संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होटल संचालक से नगर निगम ने गृहकर के रूप में करीब 45 लाख रुपये वसूल करने हैं। वर्तमान में विभिन्न लोगों के पास नगर निगम का करीब तीन करोड़ रुपये गृहकर फंसा है। इसमें एक होटल संचालक भी शामिल है। कुछ सरकारी विभाग भी नगर निगम को गृहकर देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ विभाग नगर निगम को एडवांस में ही गृहकर जारी कर रहे हैं। कुछ समय से देनदार नगर निगम को गृहकर देने के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो बार-बार चेतावनी के बाद भी टस से मस नहीं हो रहे हैं। नगर निगम 50 हजार से अधिक की देनदारी वालों की सूची तैयार कर रहा है। इन देनदारों को समन जारी किया जाएगा। इसके पश्चात संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गृहकर नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम पुराने वार्डों से प्रतिवर्ष 2.60 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में वसूल करता है। संपत्तियों का दोबारा सर्वे होने के बाद पुराने वार्डों में ही यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। आठ साल पहले हुए सर्वे के अनुसार ही नगर निगम संपत्तियों से गृहकर की वसूली कर रहा है। वर्तमान में संपत्तियों का आंकड़ा 8500 से कहीं अधिक है। इसके अलावा मर्ज क्षेत्र बैहना, दौंधी, नेला समेत अन्य क्षेत्र से भी अप्रैल में गृहकर की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शहर के एक होटल संचालक को नोटिस के बाद कार्यालय में बुला कर लंबित गृहकर की अदायगी के लिए कहा गया है। अब भी अदायगी नहीं की गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अन्य देनदारों का रिकार्ड खंगाल कर जल्दी नोटिस जारी किए जाएंगे।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed