फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hot winds blew throughout the day, mercury crossed 39 degrees

Mandi News: दिनभर चलीं गर्म हवाएं, पारा 39 डिग्री से पार

Mon, 27 May 2024 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew throughout the day, mercury crossed 39 degrees
मंडी। जिले में गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। रविवार को मंंडी शहर में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास था। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 मई तक हीट वेव (गर्मी की लहर) का अंदेशा जताया है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 30 को मौसम के बदलने के चलते चारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान रविवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर गर्म हवाओं और छुट्टी होने के चलते रविवार को बाजार भी दोपहर 12 से 4 बजे तक सूने दिखाई दिए। जिले में रविवार को सबसे ठंडा परासर और जंजैहरी रहे। परासर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि जंजैहली में 27 डिग्री सेल्सियंस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंडी शहर में गर्मी के चलते अब रात के समय बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ इंदिरा मार्केट की छत्त पर उमड़ रहे हैं। जिले में बारिश की बात करें तो इस माह 1 मई से 24 मई तक -48 फीसदी कम बारिश हुई है। यानी इस अवधि तक औसतन 52.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक 27 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। इससे कई गांवों में फसल बिजाई के कार्य में देरी हो रही है। उधर, गर्मी बढ़ने से शहर में पेयजल पदार्थों और आइसक्रीम आदि की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है
विज्ञापन

--
हीट वेव : पक्षियों के लिए घरों के बाहर करें पानी का इंतजाम
इन दिनों प्रचंड गर्मी और कुछ जंगलों में आगजनी के चलते पशु व पक्षी पानी वाले स्त्रोतों के पास पहुंच रहे हैं। अधिकतर जगह पानी सूख जाने से वह भटकने को मजबूर हो रहे हैं। पानी न होने के चलते इन दिनों घरों के आसपास पक्षियों की चहल-पहल कम हो गई है। अमर उजाला पर्यावरण प्रेमियों से अपील करता है कि बारिश होने तक घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed