फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hot seat Mandi: 13,77,173 voters will decide the political fate of 10 candidates

हॉट सीट मंडी : 10 प्रत्याशियों के सियासी भाग्य का फैसला करेंगे 13,77,173 वोटर

Sat, 01 Jun 2024 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 01 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Hot seat Mandi: 13,77,173 voters will decide the political fate of 10 candidates
मंडी आईटीआई में  पोलिंग बुथ तैयार करते डयूटी कर्मचारी  संवाद
मंडी। लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित मंडी सीट के चुनावी रण में उतरे 10 प्रत्याशियों के सियासी भाग्य का फैसला संसदीय क्षेत्र के 13,77,173 मतदाता करेंगे। छह जिलों में फैले मंडी संसदीय क्षेत्र में 6,85,832 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला वोटरों की संख्या 6,78,225 है। यानी संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के मुकाबले 7607 पुरुष मतदाता ज्यादा है। पूरे संसदीय क्षेत्र में तीन थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। दिव्यांग, बुजुर्ग और जरूरी सेवाओं में लगे 11,135 मतदाताओं ने मत पत्र से मतदान कर दिया है। अन्य मतदाता एक जून को ईवीएम से मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रणौत और कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी हैं। जबकि चार निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष महंत, दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता और सुभाष स्नेही हैं। इस संसदीय क्षेत्र में ''क्वीन'' कंगना और ''राजा'' विक्रमादित्य सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। दोनों प्रमुख दलों ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है।
विज्ञापन

एक जून को मतदान करने का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। अगर मतदाता एक जून को शाम 6:00 बजे मतदान केंद्र में पहुंच जाता है तो उसे जरूर मतदान करने का मौका दिया जाएगा। 6:00 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाता को मतदान करने का मौका नहीं मिलेगा। मंडी जिला में कुल 1217 मतदान केंद्र हैं। इनमें 11 बूथों पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एक जून को मतदाताओं को हीटवेव से बचाने के लिए मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग ने प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को होने वाले मतदान में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

इन वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान
जिन मतदाताओं के पास वोटर आई कार्ड नहीं है वह वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकता है। इसके लिए उन्हें 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकारों या पीएसयू द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा आई कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड और सांसद और विधायक को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र में से कोई एक पहचान दस्तावेज दिखाना होगा।


मंडी जिला में 8,68,108 मतदाता
मंडी जिला में 8,68,108 मतदाता हैं। इनमें से 18 से 19 आयु वर्ग में 32,751 मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। 20 से 29 आयु वर्ग में 1,71,299 मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग में सबसे अधिक 1,84,402 मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग में 175477 मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग में 1,42,906 मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग में 92,516 और 70 से 79 आयु वर्ग में 48,355 मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग में 17,122 और 90 से 99 आयु वर्ग में 3126 मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के 149 मतदाता और 110 वर्ष से अधिक आयु के 5 मतदाता हैं। मंडी जिले में कुल 1217 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 4895 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। 16 क्रिटिकल मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed