फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Horses galloping fearlessly on the roads; fear of accidents; administration unaware.

Mandi News: सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे घोड़े, हादसे का डर, प्रशासन अनजान

Thu, 08 Oct 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Horses galloping fearlessly on the roads; fear of accidents; administration unaware.
जोगिंद्रनगर शहर की सड़कों पर बेखौफ घूमते लावारिस घोड़ों का झुंड। संवाद
जोगिंद्रनगर शहर में स्कूली बच्चों को टक्कर मार चुके घोड़ों से राहगीर भी परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-मंडी नेशनल हाईवे पर लावारिस घोड़ों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे पर दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक घोड़ों के झुंड बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक घोड़ों के सामने आ जाने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को टक्कर मार चुके इन घोड़ों से राहगीर भी परेशान हैं।
स्थानीय कारोबारियों के लिए भी लावारिस घोड़े मुसीबत बन गए हैं। घोड़े अब दुकानों के अंदर तक घुसकर सामान को तहस-नहस कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों और अस्पताल परिसर के आसपास भी लावारिस घोड़ों की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। बीते दिनों सड़क पर एक कार चालक को घोड़े को बचाने के प्रयास में अपनी कार सड़क किनारे गड्ढे में उतारनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कमल, सचिन, मुनीष और राजकुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर घोड़ों के मालिक उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जो अब शहरवासियों के लिए खतरा बने हुए हैं। वाहन चालक वीरेंद्र, कमलजीत और अजय ने सड़क पर घोड़ों की लगातार बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम मनीष चौधरी ने नगर परिषद, पुलिस और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन घोड़ों के मालिकों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी घोड़ों के मालिकों का पता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed