फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Honouring elected councillors and serving the public are paramount: Mayor

चुने गए पार्षदों का सम्मान और जनता का काम सर्वोपरि : महापौर

Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Honouring elected councillors and serving the public are paramount: Mayor
कुर्सी संभालते ही सुमन ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

आगंतुक पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की नवनिर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर ने पदभार संभालते ही कामकाज में तेजी लानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कुर्सी संभालने के बाद शनिवार को उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपनी पहली समन्वय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की ओर से चुने गए पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
महापौर ने निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध, सरल और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्देश दिए कि कार्यालय से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और महापौर कार्यालय से भेजी जाने वाली टिप्पणियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सुमन ठाकुर ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही निगम कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए आगंतुक पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से आम जनता के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को कहा। बैठक में मंडी शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए एनयूएलएम, स्वयं सहायता समूहों और कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार पर भी चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि उपमहापौर, पार्षदों और निगम कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से छोटी काशी और हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी मंडी को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed