फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Holi celebrations at Seri Manch get green signal, elaborate arrangements to be made

Mandi News: सेरी मंच पर होली के जश्न को हरी झंडी, पुख्ता होंगे इंतजाम

Sat, 28 Feb 2026 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations at Seri Manch get green signal, elaborate arrangements to be made
नाचने के लिए महिला और पुरुष के लिए बनेंगे अलग-अलग ब्लॉक
विज्ञापन

हुड़दंग पर कसेगा शिकंजा, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के सेरी मंच पर होली के उपलक्ष्य पर होने वाले भव्य आयोजन को मंडी जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। शनिवार को आयोजकों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई बातों पर सहमति बनी है। इसी बीच इस बार आयोजन में पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम होंगे।
होली जश्न आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हुड़दंगबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेज रफ्तार ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष निगरानी टीम तेज रफ्तार ड्राइविंग और स्टंट करने वालों की पहचान करेगी। कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ लाइसेंस निलंबन और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी, सीसीटीवी निगरानी और नियमित गश्त की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, आयोजक धर्मेंद्र राणा, मोनिका ठाकुर और कर्तव्य वैद्य ने बताया कि प्रशासन ने कुछ शर्तों में ढील जरूर दी है, लेकिन यह ढील हुडदंग करने वालों के लिए नहीं है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनेंगे, जहां वे आराम से नाच सकेंगे। सेरी मंच पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक ही आयोजन की अनुमति दी गई है। बता दें कि पूर्व में होली के जश्न को लेकर प्रशासन ने एक दर्जन से ज्यादा शर्तों को लगाते हुए आयोजन करने के आदेश जारी किए थे, जिन्हें पूरा न होता देख आयोजकों ने आयोजन से हाथ पीछे खींच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यातायात में अस्थायी बदलाव
भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। सुंदरनगर की ओर से कुल्लू जाने वाले वाहनों को मलोरी टनल के माध्यम से फोरलेन कुल्लू की ओर भेजा जाएगा। मंडी गुरुद्वारा जाने वाले वाहनों को बस स्टैंड रोड से मार्गदर्शन किया जाएगा। रिवालसर जाने वाले वाहनों को पुराने सुकेती पुल से मंगवाई रोड, कैहनवाल रोड होते हुए तल्याहार की ओर भेजा जाएगा। जबकि रिवालसर से आने वाले वाहनों को तल्याहड़ से कैहनवाल रोड होते हुए पुलघराट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए तल्याहड़, पुलघराट, मलोरी, आईटीआई चौक और बिंद्राबनी में पांच नाके स्थापित किए जाएंगे। गांधी चौक से चौहटा होते हुए विक्टोरिया पुल तक मार्ग एकतरफा रहेगा। जोगिंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहन वाया भ्यूली शहर में प्रवेश करेंगे।

बॉक्स
सेरी मंच क्षेत्र में सिविल में पुलिस रहेगी तैनात

सेरी मंच क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। किसी भी महिला या युवती के साथ जबरन नृत्य, छेड़छाड़, धक्का-मुक्की, अभद्र टिप्पणी या बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनानेे पर कार्रवाई की जाएगी। जबरदस्ती रंग लगाना, पानी या गुब्बारे फेंकना और किसी की इच्छा के विरुद्ध व्यवहार करने पर भी कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गीतों का प्रसारण, निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज, अशोभनीय नृत्य या उकसाने वाले व्यवहार पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed