{"_id":"69823ebba7e26e9e01008b04","slug":"hockey-hamirpur-beat-kullu-1-0-mandi-news-c-90-1-ssml1024-184758-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हॉकी हमीरपुर ने कुल्लू को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हॉकी हमीरपुर ने कुल्लू को 1-0 से हराया
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता में
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को पुरुष और महिला वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला ब्लैक पैंथर और हॉकी कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें हॉकी कुल्लू ने संघर्षपूर्ण मैच में ब्लैक पैंथर को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर रेड ने मंडी मास्टर रेड को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में हॉकी हमीरपुर ने स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ब्लू को 3-1 से शिकस्त दी। दिन का चौथा मुकाबला हॉकी कुल्लू और हॉकी हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें हॉकी हमीरपुर ने 1-0 से जीत दर्ज की।
महिला वर्ग में पहला मुकाबला हॉकी हमीरपुर और एमएलएसएम के बीच खेला गया, जिसमें हॉकी हमीरपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हॉकी मंडी ने शानदार खेल दिखाते हुए हॉकी कांगड़ा को 4-0 से पराजित किया। वहीं सोलन हॉकी और हॉकी कुल्लू के बीच हुए मुकाबले में हॉकी कुल्लू ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सुंदरनगर एफसी और राइजिंग स्टार एफसी के बीच मैच खेला गया, जिसमें राइजिंग स्टार एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। महिला फुटबाल में डीएफए कुल्लू और मैजिक बस येलो के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मैजिक बस येलो ने 2-1 से जीत दर्ज की। डीएफए मंडी और मैजिक बस ब्लू के बीच हुए मुकाबले में मैजिक बस ब्लू ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की। पहले सेमीफाइनल में खेलाे इंडिया मंडी ने मैजिक बस येलो को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कंडाघाट ने गोरखा एफसी को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल प्रतियोगिताओं में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए लगातार तालियां गूंजती रहीं।
000