Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Historic meeting of deities takes place at the Saraj Deep Utsav

Mandi News: सराज दीप उत्सव में हुआ ऐतिहासिक देव मिलन

Tue, 10 Nov 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Historic meeting of deities takes place at the Saraj Deep Utsav
50 किलोमीटर की यात्रा कर पहली बार थुनाग पहुंचे देव बिट्ठू नारायण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। थुनाग बाजार में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय सराज दीप उत्सव के दौरान एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब थाची क्षेत्र के आराध्य देवता बिट्ठू नारायण और देव काला कामेश्वर का भव्य देव मिलन हुआ। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए थुनाग में काफी संख्या में लोग जुटे और पूरा क्षेत्र देव संस्कृति के जयकारों से गूंज उठा। सराज घाटी के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब भगवान विष्णु के स्वरूप माने जाने वाले देव बिट्ठू नारायण थाची से शैटाधार और चिऊणी होते हुए अपने करीब 700 से 800 देवलुओं तथा पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ लगभग 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर पहली बार थुनाग घाटी पहुंचे। देव काला कामेश्वर की कमेटी और देवता के गूर खेम सिंह ठाकुर के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए देव बिट्ठू नारायण अपने पूरे लवाजमे के साथ थुनाग पधारे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवता दिवाली के दूसरे दिन थाची से रवाना होकर थुनाग पहुंचे और माता हिडिंबा की कोठी में अपने भाई देव काला कामेश्वर के साथ विराजमान हुए। जैसे ही दोनों आराध्य देवताओं बिट्ठू नारायण और काला कामेश्वर के रथों का मिलन हुआ, वहां मौजूद सैकड़ों देवलुओं और श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा और भावुकता से नम हो गईं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण सराज दीप उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में एक वर्ष के अंतराल के बाद लौटे इस मेले और इस ऐतिहासिक देव मिलन ने क्षेत्रवासियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उत्सव में देव बिट्ठू नारायण और देव काला कामेश्वर के अलावा माता हिडिंबा, देवी दुलासन, देव जहल और देव पताल सहित कुल छह देवी-देवता अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में लोकगीतों से बांधा समां
सराज दीप उत्सव थुनाग की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रामेश ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। उन्होंने एक के बाद एक लोकगीत प्रस्तुत कर पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गायन शैली से रामेश ठाकुर ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। वहीं, मंगलवार को आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक अनिल राणा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया और खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed