{"_id":"57c313ad4f1c1b8364d4f776","slug":"himuda-failed-to-provide-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों के आशियाने के इंतजार में गुजर गए पांच साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों के आशियाने के इंतजार में गुजर गए पांच साल
मंडी
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
home
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सपनों का घर खरीदने की आस लगाए हजारों आवेदकों की उम्मीदों पर हिमाचल आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) ने पानी फेर दिया। करीब पांच साल पहले डिमांड सर्वे योजना के तहत पांच हजार रुपये देकर आवेदन करने वालों को आज तक हिमुडा फ्लैट मुहैया करवाने में पूरी तरह नाकाम रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमुडा ने पूरे प्रदेश में डिमांड सर्वे योजना के तहत फ्लैट आवंटन को आवेदन लिए थे। जिसमें हजारों लोगों ने सपनों का आशियाना खरीदने के लिए पांच हजार रुपये के साथ आवेदन किया था। लेकिन आज तक आवेदकों को फ्लैट नहीं मिल पाया है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हिमुडा ने आवासीय कालोनी बनाने की योजना बनाई थी। जिसके लिए आवेदन लिए गए थे। प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के लगभग 70 हजार से अधिक लोगों ने देवभूमि में हिमुडा की आवासीय कालोनी में फ्लैट लेने के लिए आवेदन किए लेकिन अभी तक उन आवेदन करने वालों को फ्लैट नहीं मिल पाए हैं। फ्लैट मिलना तो दूर की बात है, अभी तक हिमुडा कालोनी का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
आवेदन के साथ वसूले थे 5000
हिमुडा ने आवासीय कालोनी में फ्लैट लेने के लिए आवेदनकर्ताओं से 5-5 हजार की फीस वसूली थी। फीस वसूलने के बावजूद हिमुडा फ्लैट देने में नाकाम रहा है।
इनसेट
भूमि अधिग्रहण न होना बताया कारण
हिमुडा प्रदेश में भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाया है। जिसके चलते हिमुडा आवासीय कालोनी नहीं बना पाया है। क्योंकि हिमुडा लोगों की खाली निजी भूमि अधिग्रहण करता है। उसके बाद उस स्थान पर आवासीय कालोनी बनाता है। लेकिन, पिछले पांच सालों में हिमुडा कोई बड़ा भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाया है। जहां पर आवासीय कालोनी बनाई जा सके।
विज्ञापन
कोट्स
जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, नई आवासीय कालोनी योजना में 25 प्रतिशत फ्लैट उन लोगों को आवंटित करने का प्रावधान है। अभी तक प्रदेश में ऐसे 149 लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं।
..उमेश शर्मा, मुख्य अभियंता, हिमुडा