{"_id":"698a1f23097981b6930b9208","slug":"himachali-singers-will-entertain-the-audience-on-mahashivratri-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185446-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि में हिमाचली गायक करेंगे दर्शकों का मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि में हिमाचली गायक करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार हिमाचली गायक ही धमाल मचाएंगे। इसके अलावा विदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इंडियन आइडल फेम नितिन, नाटी किंग कुलदीप, ममता भारद्वाज, गीता भारद्वाज समेत अन्य गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 16 फरवरी को पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नाटी किंग कुलदीप शर्मा, इंद्रजीत अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमाएंगे। 17 फरवरी को दूसरी संध्या में लोक गायक काकू राम ठाकुर और सुनील राणा हिमाचली एवं बालीवुड गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
18 फरवरी को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मांडल फैशन शो का आयोजन होगा। इसके अलावा इंद्रजीत पॉल, अरविंद्र राजपूत अपनी प्रस्तुतियां बतौर स्टार कलाकार देंगे। इस संध्या में अंतरराष्ट्रीय दल भी लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। 19 फरवरी को चौथी संध्या में ममता भारद्वाज, अरिन एवं अर्शप्रीत, कुमार साहिल के अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दल अपनी प्रस्तुति देंगे। 20 फरवरी को पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका गीता भारद्वाज, इशांत भारद्वाज धमाल मचाएंगे। इसके अलावा बुलाए गए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दल भी लोक संस्कृति से रूबरू करवाएंगे। वहीं, 21 फरवरी को छठी सांस्कृतिक संध्या में वायस ऑफ महाशिवरात्रि का फाइनल होगा। इसके अलावा हॉर्मनी आफ द पाइन्स, इंद्रजीत और अन्य भी प्रस्तुतियां देंगे।
0000