फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachali peas created a stir in the markets of big cities of the country

Mandi News: देश के बड़े शहरों की मंडियों में हिमाचली मटर ने मचाया धमाल

Wed, 23 Oct 2024 10:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Himachali peas created a stir in the markets of big cities of the country
देशभर के बड़े शहरों में भेजने के लिए बोरी में भरा जा रहा सराज व नाचन का मटर। संवाद
गोहर (मंडी)। त्योहारी सीजन में मटर ने 100 रुपये प्रतिकिलो का आंकड़ा छूकर देश के बड़े शहरों की मंडियों में धमाल मचा दिया है। मंडी जिला में नाचन और सराज के मटर ने पड़ोसी राज्यों की मंडियों में धूम मचा दी है। किसानों का मटर खेतों में ही 100 रुपये प्रति किलो व्यापारी खरीद रहे है। इससे हजारों किसानों की आजकल बल्ले-बल्ले हो गई है।
विज्ञापन

हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई समेत देश के अन्य बड़े शहरों के फाइव व सेवन स्टार होटलों और रेस्तरां में इस मटर की खूब मांग है। खाने में मीठे और स्वादिष्ट इस मटर को होटलों में आने वाले मेहमानों को परोसा जाता है। यही वजह है कि बेमौसमी मटर की मांग के चलते दाम भी 100 रुपये प्रति किलो खेतों में ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र का बेमौसमी मटर की पड़ोसी राज्यों समेत देश के बड़े शहरों की मंडियों में इसकी भारी मांग है। जिससे आज कल क्षेत्र के किसानों का मटर धड़ाधड़ बिक रहा है। नाचन और सराज में करीब 30 हजार से अधिक हेक्टेयर भू भाग में किसानों ने मटर की बिजाई की है। जहां भारी उत्पादन और और दाम में आए उछाल के कारण किसानों की चांदी हो गई है। नाचन-सराज में चैलचौक, मौवीसेरी, गोहर, स्यांज, शाला, धंग्यारा, जहल, चच्योट, शाह, कुटाहची, बाढ़ू, रोहांडा, घीड़ी, सलाहर, कांढा, बगस्याड, थुनाग, जंजैहली, बागचनोगी समेत दर्जनों पंचायतों में मटर की फसल से किसान मालामाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में राकेश, चंद्रमणी, मनोज, नारायण, शेर सिंह, तोता राम, बलदेव, मीरा, हिमाचली, चंद्रा, सुरेश, हरदेव, लुदरमणि, हरनाम आदि ने बताया कि उन्हें 100 रुपये प्रति किलो मटर के दाम मिलने से उनकी आर्थिकी सुदृढ हुई है। कृषि विषय वाद विशेषज्ञ गोहर डॉ. मुंशी राम ठाकुर ने किसानों को आजकल निजी क्षेत्र में 100 रुपये किलो मटर के दाम मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed