फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal News CM Sukhu inaugurates modern robotic surgery facility at Medical College Nerchowk

Himachal News: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ

Fri, 06 Mar 2026 04:26 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Mar 2026 04:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आधुनिक 'रोबोटिक सर्जरी' सुविधा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu inaugurates modern robotic surgery facility at Medical College Nerchowk
सीएम सुक्खू ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में किया अत्याधुनिक रोबोटिक शल्य चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज से रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हो गई। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 28 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी से हुए पहले ऑपरेशन को खुद अपनी आंखों से होते हुए देखा।
विज्ञापन



 

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। यहां जो रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हुई है वो दिल्ली स्थित एम्स स्तर के बराबर की है। इससे अच्छी क्वालिटी के ऑपरेशन होते हैं और इनकी एक्यूरेसी 90 प्रतिशत है। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में सीएम मंडी जिला से थे लेकिन वे मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई की मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौजूदा सरकार यहां 3 टैस्ला एमआरआई मशीन, कैथ लैब और डिपार्टमेंट को शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार का यही ध्येय है कि लोगों को उनके घर द्वार पर सस्ती दरों पर बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिले। प्रदेश में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं लेकिन यहां सुविधाएं न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार इस प्रथा को बंद करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी को हिमकेयर और आयुषमान भारत के तहत शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में सीएम ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख की सर्जरी अगर 50 हजार में हो रही है तो यह भी लोगों के साढ़े चार लाख की बचत करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बातों पर विचार कर रही है और पूर्व सरकार में हिमकेयर में हुए घोटालों की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed