फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   High security alert in Bassi, Shanan and Uhal projects of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर के बस्सी, शानन और ऊहल प्रोजेक्ट में सुरक्षा का हाई अलर्ट

Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
High security alert in Bassi, Shanan and Uhal projects of Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। देश की राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद उपमंडल जोगिंद्रनगर के तीन पन विद्युत परियोजनाओं में सुरक्षा का हाई अलर्ट घोषित हुआ है। 66 मेगावाट हिमाचल राज्य की बस्सी परियोजना में हथियारों से लेस करीब 14 सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पंजाब राज्य की जोगिंद्रनगर के शानन में स्थित 110 मेगावाट विद्युत परियोजना में भी सुरक्षा का पहरा और सख्त किया गया है। वहीं, ऊहल तृतीय विद्युत परियोजना में भी सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। मंगलवार को क्षेत्र की इन तीनों पन विद्युत परियोजनाओं में सुरक्षा को लेकर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने प्रोजेक्ट के समीप सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई।
विज्ञापन

शानन प्रोजेक्ट के एसई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पावर हाउस, पैन स्टॉक, बरोट स्थित जलाशय के अलावा परियोजना के चारों और सुरक्षा को लेकर करीब 38 सुरक्षा कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने की हिदायत दी है। बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता इंजीनियर दिप्ती भट्ट और ऊहल प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी
मंडी-कांगड़ा सीमा पर पुलिस ने अलर्ट घोषित कर संदिग्ध वाहनों का तलाशी अभियान शुरू किया है। बीड़ बिलिंग सड़क, घट्टा और शहरी क्षेत्र में भी पुलिस ने नाकाबंदी कर हाईवे से गुजर रहे सभी प्रकार के वाहनों की तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना के बाद मंडी जिला में पुलिस का हाई अलर्ट घोषित हुआ है। ।

....
बीएसएल परियोजना की सुरक्षा बढ़ी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर की 990 मेगावाट की डैहर हाइड्रो प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ ने अपने जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस प्रोजेक्ट के तहत बीएसएल परियोजना की सुंदरनगर झील, बग्गी कंट्रोल गेट, पंडोह और सलापड़ में हाई अलर्टउ है। बीएसएल सुंदरनगर सीआईएसएफ इकाई के सहायक विशाल बंसल ने बताया कि पूरी बीएसएल परियोजना सुंदरनगर की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed