{"_id":"5872545c4f1c1b1629ba804e","slug":"heavy-snowfall-black-out-in-hundred-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से सैकड़ों गांवों में ब्लैक आउट, पानी सप्लाई ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से सैकड़ों गांवों में ब्लैक आउट, पानी सप्लाई ठप
मंडी
Updated Sun, 08 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
बालीचौकी क्षेत्र के गाड़ागुशैणी में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/पांगणा/करसोग। सीजन की पहली बर्फबारी से ही जिले की ऊपरी क्षेत्रों में विद्युत बोर्ड की तैयारियों की पोल खुल गई है। जिला के गोहर, जंजैहली, थुनाग, पांगणा, करसोग, बरोट में सैकड़ों ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। यहां पर शुक्रवार रात से बिजली गुल है। यहां पर पेयजल किल्लत भी लोगों को सता रही है। लोग बर्फ को पिघला कर पानी पी रहे हैं। बत्ती गुल हुए 72 घंटे से अधिक बीत चुके हैं। जिससे यहां पर संचार सुविधा भी ठप पड़ चुकी है।
विज्ञापन
लोगों के मोबाइल भी बिना चार्जिंग के बंद हो गए हैं। रविवार सुबह से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में विभिन्न क्षेत्रों में जुटे रहे। बर्फबारी अधिक होने के चलते कर्मचारियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बिजली बोर्ड को भी एक करोड़ की चपत लग गई है।
विज्ञापन
जिले के करसोग उपमंडल के तहत अधिकतर पंचायतों में शुक्रवार रात से बत्ती गुल है। यहां पर बर्फबारी से बोर्ड को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार रात तह यहां पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। जिससे रविवार सुबह बर्फ थमने के बाद ही कर्मचारी राहत कार्यों में जुटे। विद्युत उपमंडल करसोग के अधिशाषी अभियंता डीएस वर्मा ने कहा कि बर्फबारी से अब तक लगभग तीस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। नुकसान का ग्राफ अभी और अधिक बढ़ सकता है। एचटी व एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कई जगह पर नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है। बिजली बहाल होने में और समय लग सकता है।
विज्ञापन
उधर, उपमंडल गोहर, जंजैहली के 70 लाख रुपये से अधिक की चपत विद्युत बोर्ड को लगी है। यहां पर स्यांज, धग्यारा सहित अन्य फीडरों पर बिजली की सप्लाई ठप पड़ गई है। थुनाग सब स्टेशन के तहत ही लगभग 150 ट्रांसफार्मरों में सप्लाई ठप है। यहां बिजली बहाल होने में अभी काफी समय लग सकता है। 33 केवीए के टिक्कर फीडर में भी सप्लाई ठप है। जिससे चौहारवैली में बिजली की सप्लाई बाधित है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली की सप्लाई बाधित होने से अधिकतर पेयजल स्कीमें भी ठप पड़ गई हैं। विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके सोनी ने कहा कि थुनाग, जंजैहली व गोहर में बर्फबारी से 70 लाख रुपये से अधिक नुकसान का आकलन है। बिजली बहाल होने में समय लग सकता है।