{"_id":"6a538b09038b7d63d4086190","slug":"heavy-rain-amidst-yellow-alert-29-roads-still-closed-mandi-news-c-90-1-mnd1027-204669-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, 29 सड़कें अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, 29 सड़कें अभी बंद
विज्ञापन
थलौट और सराज मंडल में सबसे ज्यादा असर
प्रभावित क्षेत्रों में बंद रास्तों को खोलने के लिए 26 जेसीबी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बीच रविवार सुबह से ही मौसम के तेवर बदले नजर आए। सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर दो बजे के बाद शाम तक जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम साफ रहा।
करीब दो घंटे की तेज बारिश ने लोक निर्माण विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते जिले की 29 ग्रामीण और संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। सबसे अधिक असर थलौट और सराज डिवीजन में देखने को मिला है। थलौट मंडल में 15 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं, जिनमें खानैथी-खुहान, सुधराणी-तीलधार और थट्टा-रंगचा मार्ग प्रमुख हैं। वहीं, सराज मंडल में 8 सड़कें बंद हैं, जिनमें राणाबाग-बिहानी-सेरी और महाच-देओरी मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा सुंदरनगर-गोहर क्षेत्र में 3, सुंदरनगर (एमडीआर) में 2 और सरकाघाट में 1 सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
राहत की बात यह है कि बारिश के दौरान जिले का कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद नहीं हुआ। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए तुरंत राहत और बहाली कार्य शुरू कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़ी 29 सड़कों को खोलने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 26 जेसीबी मशीनें तैनात की हैं। इनमें सराज मंडल में 10 और थलौट मंडल में 10 जेसीबी मशीनें मलबा हटाने और सड़क बहाली के काम में जुटी हैं। बारिश के कारण बिजली और पेयजल आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। प्रशासन ने यलो अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।