फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heated argument following a collision between an official's scooter and a trainee doctor's car.

Mandi News: अधिकारी की स्कूटी और प्रशिक्षु डॉक्टर की कार की टक्कर के बाद तीखी बहस

Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Heated argument following a collision between an official's scooter and a trainee doctor's car.
देर रात पलटी यही कार, आपसी समझौते से सुलझा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में उस समय माहौल गरमा गया, जब अस्पताल के एक अधिकारी और प्रशिक्षु चिकित्सक के बीच वाहन टक्कर के बाद तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशिक्षु चिकित्सक पार्किंग से अपनी कार लेकर जेल रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान अस्पताल गेट के पास सामने से आ रहे स्कूटी सवार अधिकारी से उसकी टक्कर हो गई। कार चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पास खड़े एक ऑटो पर भी खरोंचें आ गईं।

घटना के बाद अधिकारी और युवक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद के दौरान अधिकारी को यह जानकारी नहीं थी कि कार चालक अस्पताल का ही प्रशिक्षु चिकित्सक है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। शुरुआत में चर्चा थी कि चिकित्सक नशे की हालत में था, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि वह मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दवाइयों का सेवन कर रहा था। इसके बाद उसी रात करीब 11 बजे अस्पताल के समीप नगर निगम के शौचालयों के पास उक्त कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और सामंजस्य के साथ मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed