फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health of 71 people checked for disability certificate

Mandi News: दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 71 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Health of 71 people checked for disability certificate
नागरिक चिकित्सालय  कोटली में आयोजित दिव्यांगता शिविर में  स्वास्थ्य जांचते चिकित्सक । संवाद
मंडी। नागरिक अस्पताल कोटली में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिव्यांगता अवलोकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 71 दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित दिव्यांगजनों की जांच की गई, जिसमें नेत्र रोग से प्रभावित 13, मनोविज्ञान से जुड़े 2, हड्डी रोग से ग्रसित 27, ईएनटी संबंधित 9 और चिकित्सा विशेषज्ञ के 20 मरीज शामिल थे। इस दौरान रेडक्रॉस की ओर से स्थापित विशेष पंजीकरण काउंटर पर नौ दिव्यांग लोगों ने सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि जिला मंडी में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं और पात्र रोगियों को शीघ्र ही संबंधित चिकित्सा उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर डा. रमेश राणा, तहसील कल्याण अधिकारी मंडी चंदन गुलेरिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. शेखर कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed