फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   health

चच्योट पंचायत में डायरिया के 26 नए मामले, एक नेरचौक कॉलेज रेफर

Mon, 12 Aug 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
health
चच्योट पंचायत में डायरिया की चपेट में आए मरीजों को उपचार देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Mandi
चैलचौक (मंडी)। सीएम के गृहक्षेत्र सराज में अब स्वास्थ्य विभाग भी जाग गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमर उजाला में खबर छपने के बाद डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा किया। घर घर जाकर मरीजों का उपचार किया। इस दौरान डायरिया के 26 नए मरीज चिह्नित हुए हैं। इनमें से एक रोगी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग डायरिया के प्रकोप पर अनभिज्ञता जाहिर कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को आईपीएच विभाग भी हरकत में दिखा और पेयजल स्रोतों के सैंपल भरे। माना जा रहा है कि डायरिया की वजह गंदे पानी की सप्लाई है। स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत चच्योट के गांव छवाड़, शाह, कुफरी, डगवाहण, भगवानपुर, रतेहड़ी, सटकण, चौगान, नांवगराव में घर पहुंचकर मरीजों की जांच की। उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बरसाती नालों का पानी पेयजल स्रोतों में मिल गया है। इससे यह समस्या आई है। उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों की सफाई कर दी गई।
विज्ञापन

...
डायरिया के बचाव
बरसात में पानी उबाल कर पीएं, ताजा भोजन खाएं, पानी के स्रोतों को दूषित होने से बचाएं, शौचालयों का इस्तेमाल करें, हाथ धोने की आदत अपनाएं, दस्त होने पर ओआरएस का घोल का प्रयोग करें। जांच दल में डा. कुलदीप, राकेश यादव, यशवंती शर्मा, कृष्ण चंद, प्रदीप कुमार, मान सिंह, डोला राम तथा स्थानीय आशा वर्करों ने सभी घरों में पानी शुद्धीकरण के लिए क्लोरीन की गोलियां भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दवाओं का किया वितरण : केआर शर्मा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। अब तक पचास के करीब डायरिया के रोगी सामने आए हैं। नए 26 मामले हैं। इसमें एक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। दवाओं का वितरण किया गया है। गंदे पानी की वजह से बीमारी पनपी है।
-डॉ. केआर शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed