फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health institutions of Mandi district got 12 doctors.

Mandi News: मंडी जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को मिले 12 डॉक्टर

Wed, 31 Jan 2024 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Health institutions of Mandi district got 12 doctors.
मंडी। जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में लोगों को अब घरद्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मंडी जिले में विभिन्न अस्पतालों में 12 नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।आखिरकार एक साल के लंबे इंतजार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ के आदेश जारी हुए हैं। यहां पर ईएनटी की जिम्मेदारी डॉ. सुनील दत्त नेगी संभालेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मनोचिकित्सक डॉ. नम्रता चौधरी और डॉ. प्रणव शर्मा (बच्चों के डॉक्टर) की तैनाती की गई है। हजारों की संख्या में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अब निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सिविल अस्पताल सरकाघाट में लंबे समय से खाली चल रहे ऑर्थो के पद पर डॉ. प्रवीण कुमार की तैनाती की गई है। यहां ऑर्थो डाॅक्टर की तैनाती को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। ऐसे में मरीजों को अब मंडी या नेरचौक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दुर्गम क्षेत्र के तहत आते सिविल अस्पताल धर्मपुर में सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुलेरिया की तैनाती की गई है। पिछले काफी समय से यहां सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीजों को मंडी या हमीरपुर जाना पड़ रहा था। ऐसे में अब डॉ. आशीष की तैनाती से यहां आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल लड़भड़ोल में लंबे समय के बाद डॉ. रजत शर्मा की तैनाती की गई है। अब लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए जोगिंद्रनगर या कांगड़ा नहीं जाना पड़ेगा। उधर, सिविल अस्पताल टिहरा में डॉ. ईशान शर्मा की तैनाती से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, सिविल अस्पताल गोहर में डॉ. शमशेर सिंह, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में डॉ. प्रतिभा, पीएचसी बटेरी द्रंग ब्लॉक में डॉ. शैलजा ठाकुर, पीएचसी झुग्गी ब्लॉक बगसैड़, गोहर अस्पताल में डाॅ. निशांत की तैनाती के निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर और करसोग को नहीं मिला रेडियोलॉजिस्ट
डॉक्टरों की तैनाती की अधिसूचना जारी होने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर और करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकती है, लेकिन अधिसूचना में यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश न होने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed