{"_id":"57614d0d4f1c1b953111b9ef","slug":"health-department-release-notice-to-aasha-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने आशा और हेल्थ वर्करों को जारी किए नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने आशा और हेल्थ वर्करों को जारी किए नोटिस
मंडी
Updated Wed, 15 Jun 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
अाशा वरकर
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। जिला में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में देरी करना आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ा है। कार्य में कोताही बरतने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंडी ने 100 से अधिक आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने उक्त आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण तीन माह के भीतर करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
नियम के अनुसार आशा वर्करों को गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण तीन माह के भीतर करना पड़ता है। इसके लिए विभाग समय-समय पर विभाग आशा वर्करों को निर्देश भी जारी करता रहता है। बावजूद इसके 100 से अधिक आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। जिस पर विभाग ने एक सप्ताह के भीतर इन आशा वर्करों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
18 को बेहतरीन कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान
जिले में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर विभाग कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। इस सिलसिले में 18 जून को विपाशा सदन में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसमें विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
कोट्स
कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर 100 से अधिक आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही इन सभी आशा वर्करों को अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण तीन माह के भीतर करने के निर्देश जारी किए हैं। आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब देना होगा।
...डा. डीआर शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी