{"_id":"6787a02cd9199edd3a0c3ab5","slug":"health-checkup-of-151-people-in-nikshay-camp-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145392-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निक्षय शिविर में 151 लोगों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निक्षय शिविर में 151 लोगों की स्वास्थ्य जांच
Thu, 16 Jan 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राष्ट्रीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिन जन भागीदारी अभियान के तहत नागरिक चिकित्सालय लडभड़ोल में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षय रोग की दृष्टि से संवेदनशील 151 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इनमें 102 की स्क्रीनिंग, 43 के एक्सरे और 6 की सीबी नाट नमूना जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) लडभड़ोल डॉ. लाल सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय जन भागीदारी अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर अन्य विभागों के सहयोग से आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से क्षय रोग के निर्धारित 10 लक्षणों को केंद्रित करते हुए नियमित तौर पर लोगों का डेटा एकत्रित किया जा रहा है। बीएमओ ने बताया कि 100 दिन जन भागीदारी अभियान के तहत 16 ऐसे समूहों को चिन्हित किया गया है, जो क्षय रोग कि दृष्टि से संवेदनशील हैं। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत, डॉ. निखिल, स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा और अन्य मौजूद रहे। संवाद